किडनी को स्ट्राँग कैसे बनाएं ? - How To Make Kidney Strong?

किडनी हमारे शरीर का एक महत्तवपूर्ण अंग है। हमारे शरीर केरक्त से जमा विषाक्त पदार्थों को निकालने का कार्य किडनी करती है। यह पेशाब के माध्यम से इन अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालती है। शरीर में इस क्रिया का सुचारू रूप से संचालन बहुत ही जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर शरीर में अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठे हो जाते हैं, जिससे तरह-तरह की किडनी संबंधित बीमारियाँ हमारे शरीर को जकड़ लेती हैं।

क्या किडनी को मजबूत बनाया जा सकता है?

बिल्कुल हाँ..। कुछ विशिष्ट प्रकार के पदार्थों का सेवन करने से और व्यायाम करके किडनी को स्ट्राँग बनाया जा सकता है।

पिछले दो दशकों से किडनी से संबंधित बीमारियों के मामले दोगुने हो गए हैं। आजकल की दौड़ती-भागती ज़िदगी और अस्वस्थ खान-पान के कारण हमारी किडनी में तरह-तरह की समस्याएं पैदा होती जा रही है। आजकल किसी के भी पास अपनी सेहत का खयाल रखने का टाइम ही नहीं हैं। किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियाँ बढ़ती जा रही हैं। पहले इन बीमारियों के नामों को सुनकर हमारी रूह काँप जाती थी लेकिन शायद अब ये बीमारियाँ इतनी आम हो गई हैँ कि हमारे जीवन का हिस्सा बन गई हैं। माना कि बीमारियाँ अब आम हैं लेकिन इससे बचाव भी बहुत पेचीदा नहीं है। अपने पारंपरिक और प्राचीन तरीकों का इस्तेमाल करके हम खुद को और अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं।

Ayurvedic Kidney Disease Treatment

इन फूड आइटम्स को अपने खान-पान में करें शामिल –

अदरक  –  आयुर्वेद में अदरक का औषधि के रूप में उपयोग ज़माने से होता आया है। इसमें मौजूद जिंजरोल्स एक सक्रिय यौगिक और एंटी-बैक्टेरियल एज़ेंट के रूप में कार्य करता है। अदरक किडनी में बैक्टीरिया फैलने से रोकने में मदद करता है और सूजन को कम करता है।

हल्दी  –  किडनी को साफ रखने में हल्दी की अहम भूमिका है। हल्दी में औषधीय तत्व पाए जाते हैं। इसमें करक्यूमिन और एंटी-इनफ्लेमेटेरी गुण पाए जाते हैं। हल्दी के इन गुणों के कारण क्रोनिक किडनी बीमारियों से निजात में सहायता मिलती है। हल्दी का सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इससे किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। आप हल्दी की चाय बनाकर भी पी सकते हें।

अंगूर  –  अंगूर शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में किडनी की बहुत मदद करता है। अंगूर में रेज़वेराट्रोल नामक एक पदार्थ होता है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह किडनी को साफ रखने में मदद करता है। अंगूरों में भी लाल अंगूर का सेवन करना किडनी के लिए बेहद लाभप्रद है। लाल अंगूर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी 6, सी, और विटामिन ए प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, फोलेट और पोटोशियम भी होता है।

नींबू   –  नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जैसा कि आप जानते हैं कि विटामिन सी हमारे शरीर के अंगों को रिपेयर करने में अहम भूमिका निभाता है। इसी के साथ इसके ज़रिए शरीर से सभी एसिडिक पदार्थ को बाहर निकालने में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा करता है। नींबू ना सिर्फ आपकी किडनी के लिए अमृत के समान है बल्कि यह आपके पूरे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

करौंदा  –  नींबू की तरह करौंदे में भी विटामिन सी प्रचूर मात्रा में होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण भी मौजूद होते हैं। खनिजों में इसमें ज़िंक, आयरन, कैल्शियम और फोस्फोरस पाया जाता है।

अजवाइन  –  हमारी रसोई में कुछ मिले या ना मिले पर अजवाइन तो आमतौर पर मिल ही जाती है। हमारे घर के बड़े लोग इस बात से भलीभांतिपरिचित भी होंगे कि अजवाइन हमारी पाचन क्रिया में बहुत लाभदायक है। यह डाइज़ेशन क्रिया के सुचारू रूप से संचालन में सहायक होती है। किडनी के लिए औषधि का काम करने के साथ-साथ यह खाने का स्वाद भी बढ़ाती है। इसका सीमित मात्रा में सेवन प्रतिदिन करने से पेट से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान स्वयं ही हो जाता है।

Comments

  1. Thanks for sharing this blog,
    I was having a stone in my left kidney. I didn't know about this. When I get to know I have a stone in my kidney. immediately I went to Gomti Hospital where I get treatment from Best Urologist in Firozpur. If you are want to get the best and most affordable treatment of stone then the hospital would be the best option for you.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

How karma Ayurveda helped me become a healthy individual again

Are Herbal Remedies A Solution For Kidney Failure?

Kidney treatment in Ayurveda: A natural treatment option for a permanent cure!